फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: निकाय चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, 6664 लीटर अवैध शराब बरामद, चार लाख लीटर लहन नष्ट, 295 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 05:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में देर रात पुलिस और आबकारी टीम ने अवैध शराब बनाने के आरोप में 295 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान चार लाख लीटर लहन नष्ट कराया गया है। साथ ही, पुलिस ने 74 शराब भट्ठियां भी पकड़ी हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भट्ठी व लहन बरामद हुआ है। शराब और उपकरणों को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहीं, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव हरदोई में चार मई को होने हैं। इसे देखते हुए शनिवार की रात में आबकारी विभाग के साथ पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।
प्रशासन के साथ में और सारी रात चले इस अभियान में पूरे जनपद से प्रत्येक थाने से 293 मामले सामने आए हैं। इसमें की अवैध शराब के साथ पकड़े गए हैं या फिर अवैध शराब बनाते हुए भट्ठियों के साथ पकड़े गए हैं। 74 भट्ठी बरामद की गई हैं। उन पर भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6664 लीटर अवैध शराब बरामद, 295 आरोपी गिरफ्तार
इसमें 6664 लीटर अवैध शराब है और 295 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है। इस सब की जो कीमत होगी लगभग पांच लाख रुपए आंकी गई है। बता दें कि नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस पूरी तरह एक्टिव है, जिसमें तमाम तरह के अपराधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें