प्राइमस इंटरप्राइज़र्स में लगी आग
- फोटो : ANI
राखी मंडी में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि हमें नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि राखी मंडी क्षेत्र में एक उद्योग है उसके भूतल और पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई है। इससे आसपास के उद्योग को भी अपनी चपेट में लेने का खतरा मंडरा रहा था। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए, पास के दमकल स्टेशनों से छह से सात वाहन घटनास्थल पर भेजे गए। हमारी टीम ने तीन तरफ से दमकल कर्मियों को तैनात किया और हमारा प्राथमिक लक्ष्य लोगों को सुरक्षित निकालना था। हमने आग पर लगभग पूरी तरह काबू पा लिया है... कोई घायल नहीं हुआ है, कोई हताहत नहीं हुआ है। पूरा अभियान पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में है। फिलहाल, सात से आठ वाहन घटनास्थल पर मौजूद हैं।