कानपुर। हैलट ओपीडी में बनाए जा रहे डायग्नोस्टिक्स हब के मद्देनजर हैलट इमरजेंसी का गेट बदल दिया गया है। अब रोगी हैलट ओपीडी की तरफ से जाने के बजाय आयुष्मान काउंटर के बगल से आईसीयू की तरफ वाले गेट से अंदर जाएंगे। यह जानकारी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि हब का निर्माण कार्य हो रहा है। इससे तोड़फोड़ की जा रही है। कोई ईंट वगैरह उछल के किसी को न लग जाए इसलिए गेट बदल दिया गया है। इसके अलावा हैलट ओपीडी के चैनल की तरह चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे। लोग पैदल या बाइक से जा सकेंगे। ब्लड बैंक की तरफ से वाहन जाएंगे। ब्यूरो