फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Ghatampur Accident: हादसे का मुख्य आरोपी राजू निषाद गिरफ्तार, पीकर चला रहा था ट्रैक्टर

Thu, 06 Oct 2022 12:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भीतरगांव में हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। हादसे में 26 लोगों ने जान गंवाई है। हादसे का मुख्य आरोपी राजू निषाद को बुधवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के  लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में साढ़-भीतरगांव मार्ग पर हुए हादसे में 26 लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी राजू निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को हुए हादसे में 26 लोगों की मौत हुई थी। ट्रैक्टर खुद राजू चला रहा था और वह नशे में था।

विज्ञापन

कोरथा गांव से चार किमी पहले ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई थी। पुलिस ने घायल प्रीति की तहरीर पर राजू निषाद, ट्रैक्टर मालिक प्रहलाद, रामशंकर व बाने के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने टीमें बनाकर मुख्य आरोपी राजू निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

पानी में खोजी गईं थीं लाशें
हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब दस थानों का फोर्स भी पहुंचा। तमाम लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए। किसी तरह से ट्रॉली हटाकर शव को पानी से निकाला गया। लोग कई घंटे तक लाशें खोजते रहे।

8 बच्चे, 5 किशोरियां, 13 महिलाएं
अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें 8 बच्चे, पांच किशोरियां व 13 महिलाएं शामिल हैं। मृतक महिलाओं में दो वृद्धा भी हैं।
विज्ञापन

इस वजह से हुआ हादसा
पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव निवासी प्रहलाद का ट्रैक्टर था। वापस आते समय खुद राजू ट्रैक्टर चला रहा था। राजू समेत अन्य सभी युवकों ने शराब पी रखी थी। राजू लहराते हुए तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। अचानक से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ तो वह काबू नहीं कर सका। करीब तीस मीटर दूर जाकर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली खंती में जा गिरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें