फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में झांसी रेफर

Wed, 20 Aug 2025 11:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना अजनर के पुरवा पनवारी गांव में तीन लोगों ने पुरानी रंजिश में युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। पुरवा पनवारी निवासी सुगर पाल (26) का दो माह पहले शराब लाने को लेकर गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी खुन्नस में मंगलवार की रात दबंगों ने तमंचे से गोली मार दी। उससे सुगर पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन सीएचसी जैतपुर ले गए। जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अजनर सत्यपाल सिह का कहना है कि तहरीर के आधार पर राहुल, महेश और जानकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें