फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति बनी ब्रेकर: भाइयों, मरने वाले की आखिरी इच्छा पूरी की जाती है... शादी न हुई तो लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 30 Oct 2025 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर जहर खा लिया। पसवारा गांव निवासी संतोष एक युवती से प्रेम करता है लेकिन जाति आड़े आने के चलते उसका विवाह नहीं हो सका। इससे हताश होकर युवक ने बृहस्पतिवार की शाम एक वीडियो इंस्टाग्राम में पोस्ट किया। जिसमें वह कह रहा है कि भाइयों माफ कर देना अगर गलती हुई हो, मरने वाले की आखिरी इच्छा पूरी की जाती है। इसके बाद युवक ने जहर खा लिया और शराब पीते हुए वीडियो अपलोड किया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें