महोबा जिले में बेलाताल थाना अजनर के आनंदपुरा में खेलते समय पानी से भरे टब में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। आनंदपुरा निवासी हरि सिंह कुशवाहा का एक वर्षीय बेटा अनुज शनिवार की दोपहर घर के आंगन पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पानी से भरे टब के पास पहुंच गया और डूब गया। जब परिजनों ने मासूम को टब में डूबा देखा तो उनके होश उड़ गए। उसे तत्काल टब से बाहर निकाल परिजन अस्पताल ले जाने लगे लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई। अनुज अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।