फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: खड़े ट्रक में अचानक लगी आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी

Sat, 08 Apr 2023 10:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा जिले में खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। धू- धू कर ट्रक जलता देख मौके पर हड़कंप मच गया। आग को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह ट्रक किदवई नगर कानपुर का है। ट्रक चालक पत्थर मंडी कबरई में क्रशर से गिट्टी लोड करवाने जा रहा था। चाय पीने के लिए चालक उतरा था कि इसी समय ट्रक में अचानक आग लग गई। यह मामला कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पाल ढाबा के पास का का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें