कानपुर देहात। स्वच्छता ही सेवा व सेवा संकल्प अभियान के तहत किशुनपुर प्राथमिक विद्यालय में नदी पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता विषय पर सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने नदी संरक्षण, विकसित भारत और स्वच्छता पर आकर्षक चित्र बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्चतर प्राथमिक विद्यालय की महिमा ने प्रथम, राधिका देवी ने द्वितीय, कीर्ति ने तृतीय व खुशबू ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी ने नमामि गंगे परियोजना की जानकारी देते हुए छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य मीना कुमारी, जलज परियोजना से रमा तिवारी और वन दरोगा सचिन गुप्ता आदि रहे। (संवाद)