फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : 11 दिन गाड़ी चलाओ, 2200 इनाम पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महाकुंभ के लिए रोडवेज ने चालक व परिचालक को प्रोत्साहन धनराशि देने का निर्णय लिया है। मेले में अगर कोई चालक व परिचालक लगातार 11 दिन की ड्यूटी करता है तो 2200 रुपये का इनाम मिलेगा। इस बावत रोडवेज परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अंकुर विकास ने सभी जिलों के आरएम व एआरएम को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि अगर कोई चालक व परिचालक नौ दिन तक 2700 किमी गाड़ी चलता है तो उसे 1800 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इसके अलावा सात दिन की ड्यूटी में 2100 किमी गाड़ी चलाने पर 1400 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इनाम की धनराशि रोडवेज परिवहन निगम के स्थायी व अस्थायी चालक-परिचालकों को दी जाएगी। इसके अलावा महाकुंभ मेले के दौरान कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें