पुलिस टीम के सदस्य खुद को बचाने में जुटे रहे
मौके पर अफरा तफरी मच गई। यहां तक कि पुलिस टीम के सदस्य खुद को बचाने में जुटे रहे। उधर, सूचना पर उप निरीक्षक इंद्रजीत गौतम भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस बल को देखते ही आरोपी भागने लगे इस पर पुलिस कर्मियों ने दौडकर मारपीट व गाली गलौज करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
इनमें मऊ थाना क्षेत्र के बेलहा निवासी जगदीश व प्रयागराज जिले के थाना लालापुर देराबरी गांव निवासी नीरज कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शिवकुमार, रामकुमार व तेजराम भागने में सफल रहे। प्रभारी थानाध्यक्ष अभयराज सिंह ने बताया कि भागे तीनों की तलाश की जा रही है। तीनों मऊ के आसपास के ही निवासी हैं।