कानपुर। नारामऊ स्थित मदरसा निजामिया बरकातिया मुश्ताकुल उलूम एजूकेशनल सोसाइटी का वार्षिकोत्सव सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पांच मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र बांटे गए और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया। शहरकाजी मौलाना मुश्ताक मुशाहिदी ने माता-पिता की सेवा और दूसरों से अच्छे से व्यवहार करने को कामयाब जिंदगी की बुनियाद बताया। सुन्नी उलमा काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी हाजी मोहम्मद सलीस ने शिक्षा को समाज की तरक्की की बुनियाद करार दिया। मदरसा संचालक मौलाना मकबूल आलम निजामी ने घोषणा की कि मदरसे में जल्द ही बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा शुरू की जाएगी। (संवाद)