फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एनडीपीएस एक्ट में दोषी को दो माह की कैद

Sat, 07 Mar 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर क्षेत्र के नंगापुर निवासी युवक पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही थी। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियुक्त को दोष सिद्ध करते हुए दो माह कारावास की सजा सुनाई है। गजनेर थाने की पुलिस ने 10 जनवरी 2016 में नंगापुर गांव निवासी रज्जन को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके पास से चरस बरामद हुई थी। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की सुनवाई एडीजे पंचम एनडीपीएस कोर्ट में चल रही थी। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान बचाव व अभियोजन की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी रज्जन को दोष सिद्ध करते हुए दो माह कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें