फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: प्रेमी युगल ने दी जान, खाली पड़े मकान में लटकते मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 28 Nov 2022 03:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले में प्रेमी युगल के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर खैराई निवासी रोहित (25) और संगीता (20) दोनों का पिछले कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान गीता की शादी परिजनों ने ग्राम जरीनपुर थाना शाहजहांपुर में तय कर दी थी। दो दिसंबर 2022 को विवाह तय हुआ था।

विज्ञापन


शादी की तारीख नजदीक आते ही परिजनों ने तैयारियां तेज कर दीं तो प्रेमी-युगल परेशान होने लगे। बीती रात संगीता के चाचा विनोद के खाली पड़े घर पर दोनों ने बरामदे में लगे पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह करीब 5 बजे राजीव की पत्नी झाड़ू लगाने गयी तो दोनों को फंदे पर झूलता देख दंग रह गयी।

उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी, थाना प्रभारी रंधा सिंह ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें