दवा लेने के बहाने भागे दोस्त
यहां से उस युवक के दोनों दोस्त दवा लेने के बहाने अस्पताल से बाहर गए और भाग गए। युवक को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
चार दिन पहले प्रेमिका ही हुई थी गोद भराई
प्रेमी ने अपनी जिस प्रेमिका से शादी की तमन्ना लेकर उसके घर आकर जहर पी लिया। उसकी चार दिन पहले ही किसी दूसरी जगह से गोद भराई हो चुकी है। इसके चलते प्रेमी ने जहर पी लिया। लोगों की जुबान पर चर्चा है कि अब युवती कि परिजनों का तय किया हुआ वर चुनेगी या फिर अपने प्रेमी का हाथ थामेगी।
फोन से हुई थी दोस्ती, होते गए नजदीक
बताया जा रहा है कि युवक व युवती एक ही बिरादरी के हैं। किसी परिचित के यहां मुलाकात हुई थी। उसके बाद मोबाइल नंबर आदान-प्रदान करके दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आ गए। पिछले कई महीने से दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। इस बीच युवती की शादी कहीं और तय हो गई।