फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Suicide: प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पंखे के कुंडे पर लटके थे शव, रिश्ते में लगते थे मौसेरे भाई-बहन

Sun, 04 Jun 2023 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बकेवर थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन लगते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में प्रेमी युगल ने शनिवार रात एक फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन लगते थे। घटना की सूचना पर दोनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंचे। मामले में परिजनों ने एक दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (21) नानी के जहानाबाद कस्बा स्थित घर में छोटे भाई के साथ रहती थी। वह जहानाबाद के ही एक कोचिंग सेंटर से एसएससी की तैयारी करती थी। पहली मंजिल स्थित कमरे में युवती रात को सोयी थी। छोटा भाई बरामदे में सोया था।
भाई की रात करीब तीन बजे नींद खुली। किसी काम से बहन के कमरे जाने लगा। दरवाजा बंद होने पर खिड़की से झांका। पंखे के कुंडे पर बहन और अपने रिश्ते में भाई को एक दुपट्टे से लटकता देखा। दुपट्टे के दोनों तरफ फंदे में लटके थे। उनके नीचे घरेलू गैस सिलिंडर लुढ़का पड़ा था।

विज्ञापन

रिश्ते में लगते थे मौसेरे भाई-बहन
किशोर ने घटना की जानकारी पिता को दी। पिता ने आनन फानन पुलिस को सूचित किया। युवती का युवक रिश्ते में मौसी के ननद का बेटा था। युवक लोडर चलाता था। उसका लोडर भी घटना वाले घर के बाहर खड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन

परिवारों को होगी आपत्ति, इसलिए उठाया खौफनाक कदम
उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता था। इसी वजह से रिश्ते में परिवारों को आपत्ति होगी। दोनों ने आत्महत्या का फैसला लिया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें