युवती के बयान के बाद होगी कार्रवाई
कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती के बरामद होने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में परिजनों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
किशोरी का अपहरण
वहीं, धाता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (14) तीन अप्रैल को लापता हो गई। किशोरी के पिता ने बताया कि पुत्री घर में अकेली थी और वे परिवार समेत महुआ बीनने गए थे। घर लौटने पर किशोरी की खोजबीन चालू की गई। जानकारी मिली कि डेंडासाही गांव का गोलू उर्फ प्रदीप सोनकर बेटी को अगवा कर ले गया है