कानपुर। कल्याणपुर के बारासिरोही इलाके में रहने वाले मनोज कुमार ने मोटे मुनाफे के चक्कर में 5.44 लाख रुपये गंवा दिए। शातिरों ने उन्हें कॉल पर एप डाउनलोड कराया था। इसके बाद उन्होंने उसके माध्यम से रुपये निवेश कर दिए थे। जरूरत पर निकालने की कोशिश करने पर उन्हें रोक दिया गया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनोज की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उनके मोबाइल पर कुछ दिन पहले व्हाट्सएप कॉल आई थी। रुपये का निवेश करने पर रोजाना 10 से 35 फीसदी मुनाफा होगा। भरोसा कर 5.44 लाख रुपये निवेश कर दिए।साइबर प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)