फतेहपुर जिले में बिंदकी के मोहल्ला जहानपुर में एक मदरसा खुला पाया गया। यहां शिक्षण कार्य चल रहा था। एसडीएम प्रह्लाद सिंह जानकारी पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश लॉकडाउन है ऐसी स्थिति में मदरसे में शिक्षण कार्य कैसे हो रहा है। इसी वजह से तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।