फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिकअप की टक्कर से नगर की महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। उमर्दा मार्ग पर गसीमपुर पुलिया के पास मंगलवार को सड़क पार कर रही महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के भवन निवादा गांव निवासी उमा (45) का मायका तिर्वा क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव में है। वह मायके से ससुराल जाने के लिए साधन पकड़ने तिर्वा-उमर्दा मार्ग को पार कर रही थीं। तभी बेला की ओर से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमाॅर्टम करा परिजन के हवाले किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें