फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार से टकराकर लोडर पलटा, सभी सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। नेशनल हाइवे पर गांव बिजौली ओवरब्रिज के पास अंडे लादकर ले जा रहा लोडर कार से टकराकर पलट गया। वहीं, कार भी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार व लोडर सवार सुरक्षित बच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। रसीद खां निवासी रामगंज गुरुवार सुबह लोडर पर अंडे लादकर शहर से बकेवर जा रहे थे। लोडर आगरा कानपुर नेशनल हाइवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास पहुंचा तभी अचानक ओवरटेक कर निकल रही एक कार से रगड़ गया जिससे लोडर पलट गया। वहीं कार भी कार भी पास ही डिवाइडर से टकराकर खड़ी हो गई। बिजौली चौकी इंचार्ज विनय द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोडर व कार को सड़क से किनारे कराया। कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई। घटना में दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें