पिंटू सेंगर हत्याकांड का है आरोपी
ईदगाह शरीफ जाजमऊ निवासी सऊद अख्तर पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी है। सऊद के परिवार की बेटी की शादी माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार में हुई है। संयुक्त निदेशक अभियोजन दफ्तर को शासन से भेजे गए पत्र में सऊद अख्तर को माफिया घोषित करने की जानकारी दी गई है।
47 लाख की संपत्ति हो चुकी है जब्त
इसके बाद से पुलिस और अभियोजन अधिकारी सऊद के मुकदमों और अदालत में उनकी स्थिति के बारे में जानकारी जुटा रही है। हर मुकदमे में जोरदार पैरवी की तैयारी है। ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत सऊद की 47 लाख की संपत्ति जब्त हो चुकी है।
ये हैं शहर के टॉप टेन अपराधी
- जाजमऊ निवासी सऊद।
- अनवरगंज निवासी सईद अहमद उर्फ छोटे भैया।
- चौबेपुर निवासी विष्णु पाल और गोविंद सैनी।
- चकेरी निवासी राजा बाबू सोनकर।
- बजरिया निवासी इसराइल आटे वाला।
- जाजमऊ निवासी महफूज अख्तर।
- ग्वालटोली निवासी शौकत अली।
- बाबूपुरवा निवासी सफीक उर्फ बोल्टू।
- महाराजपुर निवासी गोल्डन वर्मा।
शासन ने सऊद अख्तर को जिले का माफिया घोषित किया है। कमिश्नरेट पुलिस न केवल टॉप-टेन अपराधियों को बल्की उनके साथियों को भी चिन्हित कर हर एक अपराधी की कुंडली खंगाल कर उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए प्रभावी पैरवी में जुट गई है। -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर