पूर्वी जोन में अधिवक्ता, साउथ जोन में पत्रकारों पर सबसे अधिक मुकदमे
रिपोर्ट के अनुसार 171 अधिवक्ताओं में 71 के खिलाफ रिपोर्ट पूर्वी जोन के चकेरी थाने में दर्ज है। इनके खिलाफ चार या उससे अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 90 में 39 पुलिसकर्मियों पर एक से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। ऐसे ही 51 पत्रकारों में 25 के खिलाफ साउथ में रिपोर्ट दर्ज हैं।
दागी अधिवक्ताओं, पत्रकारों और पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। इनके ऊपर दर्ज मुकदमों की समीक्षा की जा रही है। आरोप गंभीर पाए गए, तो गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर