समाजवादी पार्टी ने तमाम जिलों की विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में महोबा से सिद्धगोपाल साहू, चरखारी से उर्मिला राजपूत, बबेरी से विशम्भर यादव, चित्रकूट से वीर सिंह, जहानाबाद से मदनगोपाल वर्मा, आयाशाह से अयोध्या पाल, उरई से महेंद्र कठेरिया, हमीरपुर से डॉ. महेंद्र कुमार प्रजापति का नाम है।