फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट की गर्भवती महिलाओं की बनेगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। हॉट स्पॉट क्षेत्र में रहने वाली उन सभी महिलाओं की सूची बनाई जाए, जिनका प्रसव इस माह होना है। मंडलायुक्त डॉक्टर सुधीर एम बोबडे ने शनिवार को शिविर कार्यालय में कोविड-19 के संबंध में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के जरिए प्रत्येक 15 दिनों के अंतराल यानी एक माह में दो सूची तैयार की जाएं। पहली सूची में 15 मई तक और अगली सूची में 16 से 31 मई के बीच संभावित प्रसव वाली महिलाओं को शामिल किया जाए। सूची में शामिल सभी महिलाओं की कोरोना जांच कराई जाए। पॉजिटिव रिपोर्ट वाली महिलाओं अलग रखते हुए निर्धारित गाइडलाइन के मुताबिक चिकित्सा व प्रसव कराया जाए। बैठक में मंडलायुक्त ने मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. आरती लालचंदानी अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ आरपी सिंह व सीएमओ डॉ ए के शुक्ला सहित सभी को मेडिकल कॉलेज स्थित माइक्रोबायोलॉजी लैब में सैंपल के लिए सक्षम अधिकारी को नोडल के रूप में तैनात करने के निर्देश दिए। यह अधिकारी सैंपल के संबंध में आने वाली किसी भी कमी को तत्काल सीएमओ व अपर निदेशक को सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के पोर्टल पर सूचनाएं अपडेट करने की जिम्मेदारी डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधियों और सीएमओ की होगी। यूपी कोविड-19 के लैब पोर्टल में सूचनाएं फीड करने की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य की होगी। दोनों पोर्टल की रिपोर्ट में एकरूपता होनी चाहिए। मंडलायुक्त ने हॉट स्पॉट एरिया के लोगों की जांच और निगरानी का काम संवेदनशीलता से करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी, एसएससी अनंत देव, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, हैलट सीएमएस डॉक्टर मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें