फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर कानपुरिये गटक गए 50 करोड़ की शराब: अंग्रेजी-बीयर पर भारी देसी, बीयर दूसरे तो तीसरे नंबर पर इंग्लिश

Thu, 09 Mar 2023 11:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

आबकारी विभाग के अफसरों की मानें तो हर बार देसी के बाद अंग्रेजी शराब की बिक्री अधिक होती थी। इस बार गर्मी के कारण लोगों ने बीयर ज्यादा पी। वहीं पिछले साल होली के मौके पर 42 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर कनपुरिये 50 करोड़ की शराब पी गए। सबसे अधिक देसी शराब की बिक्री हुई। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा देशी शराब की ब्रिकी हुई। दूसरे नंबर पर बीयर और तीसरे नंबर पर अंग्रेजी शराब रही।

विज्ञापन

आबकारी विभाग के अफसरों की मानें तो हर बार देसी के बाद अंग्रेजी शराब की बिक्री अधिक होती थी। इस बार गर्मी के कारण लोगों ने बीयर ज्यादा पी। वहीं पिछले साल होली के मौके पर 42 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी, जो इस साल के मुकाबले 20 फीसदी कम है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मार्च महीने के पहले ही हफ्ते इस बंपर सेल के चलते पूरे महीने के कोटे की आधी शराब की बिक्री हो गई।होली के मौके पर कानपुरियों ने सबसे ज्यादा देसी शराब का सेवन किया। इसकी सेल करीब 52.15 फीसदी के करीब रही है। दूसरे नंबर पर बीयर 44 फीसदी से ज्यादा बिकी। जबकि तीसरे नंबर पर अंग्रेजी शराब रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें