:सफारी पार्क में शावकों के साथ कीपर।
- फोटो : :सफारी पार्क में शावकों के साथ कीपर।
इटावा। सफारी पार्क में शनिवार को शेरनी नीरजा के दो शावकों का पहला जन्मदिन मनाया गया। निदेशक डाॅ. अनिल कुमार पटेल, उप निदेशक डाॅ. विनय कुमार सिंह, शावकों के कीपर अजय कुमार एवं आसिफ अली के साथ साथ अन्य स्टाफ मौजूद रहे। निदेशक ने बताया कि इन शावकों को शेरनी ने जन्म के बाद दूध नहीं पिलाया है क्योकि इन्हें शेरनी से अलग रख गया। स्टाफ के अजय और आसिफ कीपरों ने पालन पोषण किया था। निदेशक ने बताया कि 31 मई को ही विश्व तोता दिवस भी मनाया जाता है। बताया कि सफारी पार्क में पैराकिट्स की तीन प्रजातियां हैं। इनमें रोजरिंग पैराकिट, प्लमहैडिड पैराकिट एवं एल्कजेण्ड्रेन पैराकिट मुख्य रूप से हैं। यह लाॅयन पैसेज के पास अधिकतम संख्या में दिखते हैं।