फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: करंट से झुलसकर लाइनमैन की मौत, परिजनों ने शव रख लगाया जाम, सीओ बीघापुर और एसडीओ ने मामला कराया शांत

Fri, 16 Jun 2023 03:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: आलाअधिकारियों ने परिजनों से बात कर मामला शांत कराया। आश्वासन देने के साथ उनका प्रार्थना पत्र लिया और जांच कर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान धरना सुबह आठ बजे शुरू हुआ और 11 बजे समाप्त किया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बिछिया क्षेत्र में बुधवार देर शाम खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन झुलस गया था। हादसे में घायल सत्तुखेड़ा निवासी सुभाष की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने उन्नाव-पुरवा मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया।

विज्ञापन

आवास की मांग के साथ जेई और लाइन मैन के खिलाफ करवाई की मांग की। सीओ पुरवा संतोष सिंह और सीओ बीघापुर विजय आंनद, नायब तहसीलदार तनवीर हसन और एसडीओ राजेश कुमार मौके पर पंहुचे। आलाअधिकारियों ने परिजनों से बात कर मामला शांत कराया।
आश्वासन देने के साथ उनका प्रार्थना पत्र लिया और जांच कर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान धरना सुबह आठ बजे शुरू हुआ और 11 बजे समाप्त किया गया। इसके चलते लोगों को चार घंटे जाम में जूझना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें