फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: एचटी लाइन की चपेट में आकर संविदा कर्मी की मौत, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Sun, 25 Apr 2021 04:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और लाइनमैन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम आल विजवहा में हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और लाइनमैन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने जालौन औरैया मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें