फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ के सरैया चुंगी निवासी शाहरुख खान के मुताबिक वह ऑटो चालक हैं। बीती रविवार रात करीब 10 बजे उसे दोस्त शोएब ने सरैया चौराहे पर किसी से विवाद हो जाने की बात कहकर बुलाया था। इस पर शाहरुख वहां पहुंचा तो तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों ने दोस्त शोएब को छोड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। किसी धारदार हथियार से शरीर पर कई जगह वार कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद शोएब को हैलेट अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें