फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रखर महिला हॉकी टीम के कोच बनकर नीदरलैंड रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुरबिया टोला निवासी प्रखर पटेल जो स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, कोलकाता सेंटर में हॉकी कोच के रूप में कार्यरत हैं। वह हाल ही में साई अंडर 21 महिला हॉकी टीम के साथ नीदरलैंड के लिए रवाना हुए। प्रखर के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम का नेतृत्व करने से जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर इटावा हॉकी फेडरेशन ने उन्हें बधाई दी और उनके इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया। इटावा हॉकी फेडरेशन के सचिव जितेंद्र सिंह भदौरिया और कोषाध्यक्ष डॉ.हिमांशु सक्सेना ने भी प्रखर पटेल को बधाई दी और कहा कि उनकी कोचिंग टीम भारतीय हॉकी के प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बधाई देने वालों में इटावा हॉकी फेडरेशन के आशीष मिश्रा, अनवर फैयाज, राजीव सक्सेना, डॉ. सनी वर्मा, अनुराग चौहान, सोमनाथ वर्मा ने बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें