मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान इस तरह हुआ किन्नरों का डांस पर्फार्मेन्स
- फोटो : ओपी वाधवानी
कानपुर के नौबस्ता में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किन्नरों ने रेखा के मशहूर डांस सॉन्ग ‘सलाम-ए-इश्क मेरी जां’ पर धमाकेदार पर्फार्मेन्स देकर धमाल मचा दिया। इस दौरान जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि थर्ड जेन्डर की जितनी भूमिका मतदान में होनी चाहिए उतनी है नहीं। इसी वजह से यह पहला कार्यक्रम आयोजित कर थर्ड जेन्डर को जागरूक किया गया है कि वे भी लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी अपनायें। किन्नर भी अपना नेता चुनें और देश को बेहतर बनाएं। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। कानपुर की सभी विधानसभाओं में थर्ड जेन्डर की मदद लेकर वोटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शीला ने कहा कि जिन किन्नरों का वोटर आईडी नहीं बना है वह सब जल्द से जल्द बनवा लें। अपने-अपने मन के नेताओं को चुनें और देश के विकास में सभी आगे आएं।