फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारासिरोही में 10.40 करोड़ की जमीन कराई खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केडीए ने गुरुवार को बारासिरोही में बुलडोजर चलाकर करीब पांच हजार वर्गमीटर जमीन कब्जे से मुक्त कराई। जमीन की कीमत 10.40 करोड़ रुपये बताई गई है। विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी व जोन दो (भूमि बैंक) के प्रभारी अजय सिंह के अनुसार बारासिरोही स्थित आराजी संख्या 1134, 1135, 1138, 1741 में स्थित ग्राम समाज की लगभग 5000 वर्गमीटर जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री बना ली गई थी। चेतावनी देने के बावजूद कब्जा न हटाने पर बाउंड्री ध्वस्त की गई। विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें