फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वृद्धजनों की जमीनें कब्जा रहे भू माफिया

विज्ञापन
शास्त्री नगर में पु​स्तक का विमोचन करते अति​थि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बृहस्पतिवार को विकसित भारत 2047 में सम्मानजनक वृद्धावस्था विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, शिक्षाविद और समाजसेवी सम्मिलित हुए। यह कार्यशाला अर्पण सेवा संस्थान और आरोहम् हैपिनेस होम्स के सहयोग से शास्त्रीनगर के होटल में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी रेंज मौजूद रहे। उनसे एक बुजुर्ग ने माफिया की ओर से जमीन पर कब्जे करने की शिकायत की। कहा पुलिस भी उनकी नहीं सुनती। मुख्य अतिथि ने आश्वासन दिया और कहा कि कार्यालय में आकर बताएं। इस सरकार में भूमाफिया बचे नहीं हैं। अन्य बुजुर्ग ने डिजिटलाइजेशन से होने वाली समस्या उठाईं। उन्हें आयकर आयुक्त गरिमा चौधरी ने बताया कि ई-केंद्र खुले हुए हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर हैं। उन पर सुविधाएं उपलब्ध हैं। अन्य वृद्ध के पेंशन पर इनकम टैक्स रिटर्न के सवाल पर आयकर आयुक्त ने बताया कि अगर छूट से अधिक पेंशन है तो रिटर्न भरना पड़ेगा। संचालन अर्पण सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. धीरेंद्र कुमार दोहरे ने किया।राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता गुप्ता, एसपी सिंह, जितेंद्र त्रिवेदी, आरोहम् के एमडी डॉ. उमेश पालीवाल, गणेश तिवारी, पारस नाथ, शैलेंद्र कुमार भारती, राम जियावन, अविनाश सोनकर, प्रभुनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें