फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की खाली कराई जाएगी 28 बीघा जमीन

विज्ञापन
कंचौसी रोड़ पर जमीन की पैमाइश करते लेखपाल व मौजूद जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे के कंचौसी रोड पर जिला उद्योग केंद्र के जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। शनिवार को जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों की मौजूदगी में पैमाइश कर भूमि को चिह्नित किया गया। झींझक नगर पालिका के कंचौसी रोड पर गाटा संख्या 118, 151, 152, 155, 156 में 28 बीघा भूमि जमीन जिला उद्योग केंद्र ने नगर पालिका से वर्ष 1987 में ली थी। नगर पालिका को धनराशि नहीं मिली। नगर पालिका न्यायालय चली गई और विवाद चलता रहा। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर पालिका ने भूमि के सड़क किनारे का कुछ हिस्सा नीलाम कर दिया। कुछ लोगों ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया। उक्त जमीन जिला उद्योग केंद्र के नाम अभिलेखों में दर्ज हो गई। उद्योग केंद्र ने जमीन खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन खाली नहीं हो सकी। शनिवार को जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक हिमांशु भट्ट, घनश्याम राठौर, प्रधान सहायक मोहन लाल व कानूनगो दिनेश सिंह की मौजूदगी में लेखपालों की टीम ने भूमि की पैमाइश कर कब्जेदारों को चिह्नित किया। उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक ने बताया प्रबंधक चंद्रभान सिंह के निर्देश पर भूमि खाली कराने के लिए पैमाइश कराई जा रही है। कब्जेदारों को चिह्नित किया जा रहा है। कानूनगो दिनेश सिंह ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर पैमाइश कर जिला उद्योग केंद्र की जमीन पर कब्जा किए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें