फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को बंधुआ बनाया: कोर्ट के आदेश पर अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज, एसआई बोले- हो रही है अग्रिम कार्रवाई

Wed, 23 Aug 2023 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कूट रचित दस्तावेजों के द्वारा मानवाधिकार आयोग से शिकायत कर बंधुवा बनाने का आरोप लगाया गया था। प्रशासन ने मजदूर वापस अपने-अपने घर भिजवा दिए थे। इंचार्ज एसआई भुनेश्वर यादव ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव स्थित किसान ब्रिक फील्ड के मैनेजर अनूप सिंह की शिकायत का न्यायालय ने संज्ञान लिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अमानत में खयानत करने का मुकदमा दर्ज किया है। ईंट-भट्टे में काम के लिए ठेका दिया गया था।

विज्ञापन

इसमें चित्रकूट थाना कर्वी ग्राम चौंरा के राम प्रताप ठेकेदार और सहयोगी बांदा जनपद के अमांव थाने के चुनबुद्दा गांव के सुरेश को मजदूरों के लिए ठेका दिया था। राम प्रताप ठेकेदार से रायबरेली जनपद के खींरो थाने के दुकनहा गांव के राजेंद्र उर्फ राजिद्रे ने मिलवाया था।
ऑनलाइन बतौर पेशगी 1लाख 75 हजार रुपये राम प्रताप को दिए थे। मजदूरों द्वारा किए गए काम का भुगतान प्रतिदिन किया गया है। कूट रचित दस्तावेजों के द्वारा मानवाधिकार आयोग से शिकायत कर बंधुवा बनाने का आरोप लगाया गया था। प्रशासन ने मजदूर वापस अपने-अपने घर भिजवा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें