फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: मजदूर को बंधक बनाकर पीटा, बैग चोरी के आरोप में हुई थी कहासुनी,  दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 10:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कंपिल थाना क्षेत्र में मजदूर को बंधक बनाकर पीटने के मामले में आरोपी ससुर और दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दो अज्ञात महिलाओं की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में चोरी का बैग वापस मांगने पर मजदूर को बंधक बनाकर पीटने व उसके साथ गलत व्यवहार करने के  मामले में पुलिस ने ससुर, दामाद व दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बैग पुलिस ने बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गांव हरकरनपुर निवासी पन्नालाल हाथरस में मजदूरी करता है। वह बुधवार को घर लौट रहा था। रास्ते में 1700 रुपये व तीन जोड़ी कपड़ों से भरा बैग चोरी हो गया था। इस पर उसने अपने साथ चल रहे कासगंज थाना सोरों क्षेत्र के गांव बीबी सलेमपुर निवासी भीमसेन पर आरोप लगाया।
पूछताछ में भीम ने बताया कि बैग गांव खेतलपुर सौरिया निवासी ससुर बालकराम के पास होने की जानकारी दी। पन्नालाल भीमसेन को लेकर बालकराम के घर गया। वहां ससुर-दामाद ने पन्नालाल को बंधक बना लिया और पेड़ से बांधकर मारपीट की।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पन्नालाल को मुक्त कराया। पन्नालाल ने पुलिस को बताया कि पानी मांगने पर आरोपियों ने कई बार जूते में भरकर मूत्र भी पिलाया। पुलिस पन्नालाल व आरोपी ससुर-दामाद को थाने लेकर आई। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस पन्नालाल का मेडिकल नहीं करा सकी।
विज्ञापन

देर रात पुलिस ने पन्नालाल की तहरीर पर दोनों आरोपी के खिलाफ चोरी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ के बाद बालकराम के घर से चोरी गए बैग को बरामद कर लिया। सीओ सोहराब आलम ने बताया जांच में जूते में मूत्र पिलाए जाने की बात गलत पाई गई। आरोपियों ने पानी पिलाने की बात कबूल की है। बैग बरामद हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें