हत्या का खुलासा होने पर मृतक के पिता बाबू वर्मा ने हत्यारोपी महिला संजो, उसके पति राजकरन वर्मा, ससुर हीरालाल और जेठ मेवालाल के खिलाफ देहात कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है। उधर, थानाध्यक्ष देहात कोतवाली जयचंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों के पास से एक नायलान की रस्सी, हथौड़ा व दो लाठी बरामद की हैं। चारों हत्यारोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।