फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, सड़क किनारे मिला शव

Thu, 02 Nov 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। मजदूरी करने घर से निकला युवक संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने युवक को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली क्षेत्र के सरैया निवासी लखन लाल नागर (35) बुधवार की सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकाला था। शाम को हृदयपुर के समीप बंबा के पास वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। युवक को अचेत पड़ा देख स्थानीय राहगीरों ने पहचान की कोशिश की, साथ ही पुलिस को जानकारी दी। युवक के सड़क किनारे पड़े होने की जानकारी पर कोतवाल एसएन सिंह, बाघपुर चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पहुंची पत्नी गुंजन, मां ब्रह्मा देवी, भाई बबलू, बलवीर का बुरा हाल रहा। वहीं मृतक का बेटा प्रिंस ,आदित्य और बेटी शिवानी, लवी बिलखते रहे। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि घटना स्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें