मौके पर करतल चौकी इंचार्ज रामरक्षा सिंह, कोतवाल अरविंद सिंह गौर पहुंचे। कुछ ही देर बाद सीओ नितिन कुमार, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से घटना की जांच कराई। बड़े भाई रमजान ने बताया कि मृतका का उसकी पत्नी से छह साल से मुकदमा चल रहा है। समझौता भी हो गया था। लेकिन उसकी पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। घटना स्थल से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। बड़े भाई रमजान की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।- अरविंद सिंह गौर कोतवाल, नरैनी कोतवाली
पत्नी से विवाद का मामला सामने आया है। मुकदमे से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - लक्ष्मी निवास मिश्र अपर एसपी, बांदा