फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा पटेल बोलीं, ‘अपना दल का भाजपा से कोई संबंध नहीं’

Sat, 19 Nov 2016 07:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलतीं अपना दल अध्यक्ष कृष्णा पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपना दल ने कानपुर, यशोदा नगर बाईपास स्थित पटेल धर्मशाला में शनिवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि ‘अपना दल बूथ जीतो, सीट जीतो’ के तहत 2017 विधान सभा चुनाव में 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनका भाजपा से कोई गठबंधन नहीं है। दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया। कहा कि फैसला देशहित में है, लेकिन पूर्व तैयारी के अभाव में लोग परेशान हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल, अमर सिंह, डॉ. कसेरा, अजय उत्तम, विवेक सचान, जयशंकर कसेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें