फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: कोतवाल ने रेस्टोरेंट संचालक को मारा तमाचा, पीड़ित बोला- नशे में थे...दे रहे थे 200 रुपये, जानें मामला

Sun, 16 Jul 2023 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime: रेस्टोरेंट संचालक नफीस ने आरोप लगाया है कि प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह नशे में थे। इस बारे में नित्यांनद सिंह से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में परिवार के साथ सादी वर्दी में खाना खाने गए संडीला के प्रभारी निरीक्षक ने रेस्टोरेंट मालिक के तमाचा मार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ संडीला को सौंपी है।

विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र (फेज-2) में डायमंड हवेली रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट में संडीला के प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह परिवार समेत शुक्रवार रात खाना खाने गए थे। रेस्टोरेंट के संचालक नफीस अली के मुताबिक वेटरों ने कोतवाल के साथ आए लोगों को खाना लगा दिया।
इसी बीच कोतवाल नित्यानंद सिंह संचालक नफीस अली को 200 रुपये देने लगे। इस पर नफीस ने कहा कि सबको खाना खा लेने दें और उसके बाद रुपये ले लेंगे। इसी पर नित्यानंद सिंह भड़क गए और उन्होंने नफीस के तमाचा मार दिया। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



दरोगा ने नहीं की कॉल रिसीव

खास बात यह है कि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र से जब इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक को ही नशे में बता दिया। हालांकि पूरे मामले की जांच सीओ संडीला अंकित मिश्रा को सौंपी गई है। उधर, दूसरी ओर रेस्टोरेंट संचालक नफीस ने आरोप लगाया है कि प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह नशे में थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें