डेरापुर। सामुदायिक शौचालय की छत पर ही कूड़ा जलाने के मामले में ईओ ने सफाईकर्मी पर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
डेरापुर नगर पंचायत के दीनदयाल नगर वार्ड में बने सामुदायिक शौचालय में सफाईकर्मी राजकुमार की तैनाती है। कर्मी ने सामुदायिक शौचालय की छत पर सफाई के बाद कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगाए थे। बाद में उसे छत पर ही जला दिया था। बुधवार को निरीक्षण के दौरान ईओ सुरेश कुमार को कूड़ा जला मिला। उन्होंने सफाई कर्मी पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ईओ ने बताया कि सफाईकर्मी राजकुमार से कूड़ा जलाने पर एक हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। नगर पंचायत के सभी सफाईकर्मियों को कूड़े के ढेर जलाने से रोका गया है।