फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: असम में 28 से कोबुडो संगोष्ठी, कानपुर के शोभित पांडे करेंगे प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ असम 28 मार्च से कोबुडो मार्शल आर्ट्स तकनीकी संगोष्ठी 2026 का आयोजन कर रहा है। यह संगोष्ठी असम के चराइदेव स्थित सापेखाती सार्वजनिक सभागार में सुबह साढ़े छह से दस बजे तक चलेगी। कानपुर के राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ शिहान शोभित पांडे प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। वे कोबुडो की पारंपरिक हथियार तकनीकों, प्रभावी आत्मरक्षा उपायों और अनुशासन की बारीकियां सिखाएंगे। शारीरिक फिटनेस से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ असम के महासचिव रातुल गोगोई भी मार्गदर्शन करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें