फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ज्ञान तभी सार्थक जब समाज का कल्याण हो

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहरनगर में मंगलवार को गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। अरमापुर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश सिंह ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा जीवन मूल्यों और कर्तव्यों का मार्ग दिखाती है। ज्ञान तभी सार्थक है जब उससे समाज का कल्याण हो। कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा की प्रदेश मेरिट सूची में 11वां स्थान पाने वाले श्रेयश पाठक और वंशिका निगम सम्मानित किए गए। पाठ्य सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आराध्या सिंह गौर को भी सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद की भारत को जानो प्रतियोगिता में आरव कनौजिया, क्षितिज वाजपेयी, अद्विक शेखर त्रिपाठी और प्रखर शुक्ला पुरस्कृत हुए। संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा अवस्थी, प्रधानाचार्य राममिलन सिंह, उप प्रधानाचार्य आकांक्षा जौहरी व शिवानी सिंह और प्रतियोगिता की प्रभारी प्रतिभा चौहान को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता व्यवसायी एवं समाजसेवी अनिल सिंह ने की। संचालन संस्कृति सिंह सेंगर ने किया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें