संवाद न्यूज़ एजेंसी
कानपुर। नरवल तहसील क्षेत्र में सर्किल रेट बढ़ोतरी को लेकर किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया।
मंगलवार को ग्राम हाथीपुर, महाराजपुर और फुफुवार सुईथोक के किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की।
किसानों का कहना है कि सितंबर 2025 में जिले के अधिकांश गांवों में सर्किल रेट बढ़ाया गया, लेकिन उनके गांवों को इससे बाहर रखा गया। महाराजपुर और हाथीपुर जैसे गांव नगर निगम सीमा और कानपुर-प्रयागराज हाईवे के पास होने के बावजूद यहां का सर्किल रेट मात्र 63 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है, जबकि दूरस्थ क्षेत्रों में यह 70 से 89 लाख रुपये तक है।
किसानों ने इसे आर्थिक नुकसान बताते हुए दरों को दोगुना करने की मांग की।
एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने ज्ञापन प्राप्त कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान शिवनंदन अग्निहोत्री, विजय पांडे,अजय पांडे, रामकुमार सिंह,शिवशरण, विनेश चंद शुक्ला सहित एक दर्जन से अधिक किसान मौजूद रहे।