फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन से कटकर भट्ठा मजदूर ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्वालियर रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर भट्ठा मजदूर ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्वालियर रेलवे लाइन पर नगला नगोली गांव के पास रघुराज (49) निवासी असूली गांव जिला मैनपुरी का शव पड़ा मिला। मृतक के पुत्र घनश्याम ने बताया कि उसके पिता पिछले 10 साल से अपने परिवार के साथ क्षेत्र के एक भट्रे पर मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन

घनश्याम ने बताया कि रेलवे लाइन के पास सोमवार देर रात उसके पिता ने शराब पी और ट्रेन से कटकर जान दे दी। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब उनको ट्रैक पर देखा तब पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया वहीं इस बात की जब जानकारी हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें