ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर ऊसराहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पीड़ित की पुत्री को नितिन शाक्य व सुदेश शाक्य निवासी रजपुरा अपने साथियों के साथ कार से जबरन ले गया। 20 अप्रैल को ऊसराहार पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया। पीड़ित पिता ने बताया उन्होंने अपनी बेटी की शादी 14 फरवरी को की थी। थानाध्यक्ष ऊसराहार मंसूर अहमद ने बताया कि जांच की जा रही है।