फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत को छुड़ाने गई पुलिस पर हमला, चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल

Sun, 21 Apr 2019 01:48 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं ने पुलिस पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपहृत को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर अपहरणकर्ताओं ने हमला बोल दिया। इसमें दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मैनपुरी के जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने अपह्रत को छुड़ाने में सफलता हासिल की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सौरिख थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना यूपी के कन्नौज जिले की है।

 

राहुल दुबे पुत्र अनिल दुबे निवासी चपुन्ना की शादी खड़नी स्थित नहर पुल के पास किरन गेस्ट हाउस में हो रही थी। उसके चाचा पंकज दुबे पुत्र राम प्रकाश (42) के मोबाइल पर रात करीब 10:30 बजे फोन आया। पंकज ने बताया फोन पर एक व्यक्ति ने कहा मैं अवधेश पाल बोल रहा हूं आपसे जरूरी काम है। इसके बाद उसने मुझे गेस्ट हाउस के बाहर बुलाया। जब मैं बाहर पहुंचा तो दो सफेद गाड़ियां खड़ी थीं। वहां पहुंचने पर उसमें से तीन चार लोगों ने निकल कर जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया। लगभग 2 घंटे बाद किसी तरह मौका मिलने पर पत्नी को घटना की जानकारी दी।

 

उसने पत्नी को बताया कि अवधेश पाल पुत्र रामकिशन निवासी नगला सड़क थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया है। सौरिख पुलिस जब अपहृत को छुड़ाने मैनपुरी के नगला सड़क पहुंची तो अपहरणकर्ताओं ने हमला बोल दिया। इस हमले में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरिख थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें