कानपुर। रावतपुर गांव में शनिवार देर रात दो बाइक आपस में टकरा गईं। एक पक्ष के गौरव ने गाली गलौज की। तभी केशव ने फोन कर अपने कई साथियों को बुला लिया। इस बीच दोनों में मारपीट होने लगी। लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रावतपुर पुलिस मारपीट करने वाले दो युवकों को थाने ले आई। उनका शांति भंग में चालान किया गया। रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। अन्य की भी गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद